फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा नेस्कैफे के 177 नकली कॉफी के पाउच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाईंग) की टीम ने बुधवार को अग्रसेन चौक के पास सीही रोड पर गोपाल किराना स्टोर से नकली ने नेस्कैफे के 177 कॉफी पाउच पकड़े। 4 दिन पहले भी छापेमारी कर नकली देशी घी व अन्य खाद्य सामग्री पकड़ी थी। दुकानदार नकली कॉपी को 100 रुपये में बचाकर 600 रुपये में बेचता था।
विज्ञापन


उड़नदस्ते के डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में एसआई सतबीर सिंह, राजेंद्र कुमार ने कंपनी द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी मुकेश व खाद्य निरीक्षक डॉ सचिन को साथ लेकर गोपाल किराना स्टोर की जांच शुरु की थी। टीम ने मौके पर सेक्टर 3 गौरव सिंगला मौजूद मिला। टीम ने रविवार को मिल्कफूड व पतंजलि कंपनी के नाम के देशी घी के डिब्बों की जांच शुरु की। जांच में पतंजलि देसी घी के मौजूद डिब्बों का मिलान करने के बाद कंपनी अधिकारी से राय ली गई। कंपनी के अधिकारियों ने टीम को बताया कि घी कंपनी ने नहीं बनाया है। जिस पर टीम ने 154 पतंजलि देशी घी के जब्त कर लिए। उस दौरान टीम ने नेस्ले कंपनी की नेस्कैफे कॉफी के पैकेट देखने में नकली प्रतीत हुए। जिनका असल पैकेट से मिलान किया गया व दिल्ली कंपनी से जानकारी प्राप्त की। जिस पर कंपनी द्वारा नेस्कैफे कॉफी के पाउच को नकली पैकिंग का शक जताया। जिसके बाद उच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा अधिकारी की नियुक्ति की गई। टीम ने अधिकारी के साथ बुधवार को दुकान पर पहुंच कर नेस्कैफे पाउच का निरीक्षण किया। जो नकली पाए गए और पाउच को सील कर दिया गए। दुकानदार नकली नेस्कैफे कॉफी को करीब 100 रुपए में तैयार करता था, लेकिन उसको 600 रुपये में अन्य दुकानदार को बेचता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें