फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिना बरसे ही लौटे बादल, आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोमवार को शहर का मौसम सामान्य रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दिनभर बादल बरसे बिना ही लौट गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत मिली।

पिछले सप्ताह लगातार हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह जलभराव और यातायात की समस्याएं भी देखने को मिली थीं। फिलहाल सोमवार को बारिश नहीं होने से लोगों को भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त महीने में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसानों को भी इस बारिश का इंतजार है क्योंकि फसलों के लिए समय पर पानी मिलना बेहद जरूरी है। वहीं शहरवासी भी मौसम के बदलते मिजाज से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें