फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान, स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय रेलवे पूरे देश में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत करेगा। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसी क्रम में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व रेलवे के महानिदेशक स्वास्थ्य मनीष बसंल करेंगे।
विज्ञापन




आज स्टेशन परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर, शौचालय और फुटओवर ब्रिज पर विशेष सफाई कार्य किए जाएंगे। साथ ही, स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। यात्रियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे और घोषणाओं के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान न केवल कर्मचारियों बल्कि स्काउट-गाइड, एनजीओ और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की भी भागीदारी होगी। सभी मिलकर यात्रियों को जागरूक करेंगे कि वे गंदगी न फैलाएं और कूड़ा केवल निर्धारित डिब्बों में ही डालें। आज फरीदाबाद स्टेशन पर एक शपथ समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेलवे कर्मचारी और यात्री मिलकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेंगे। बच्चों और युवाओं के लिए नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्री इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें