फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि में स्वच्छता संवाद संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ की ओर से स्वच्छता संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता, साफ-सफाई, नागरिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

हरियाणा की राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष रविंद्र जगलान ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने पर चर्चा की गई। संगोष्ठी के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान के डीन ऑफ इंस्टीट्यूशंस प्रो. मुनीश वशिष्ठ और एनएसएस फैकल्टी समन्वयक डॉ. आत्माराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें