हथीन। बृहस्पतिवार को हथीन लघु सचिवालय परिसर व धीरंकी रोड पर साफ- सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हथीन के तहसीलदार प्रेमप्रकाश ने किया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलवाई गई। तहसीलदार प्रेम प्रकाश ने बताया कि यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन दिया है कि हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बने। यह सिर्फ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। तहसीलदार प्रेम प्रकाश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक हथीन क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। इस मौके पर नायब तहसीलदार कैलाश सिंह, कार्यालय कानूनगो भगत सिंह, हथीन नगर पालिका के सचिव देवेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद