फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेन लेट होने के दावे गलत : रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पलवल, गुरुग्राम व जिले में शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर अचानक घना कोहरा छाने और ट्रेनों के लेट होने के कई दावे वायरल हुए। कई पोस्ट में कहा गया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और रेलवे ट्रैक पर भी असर पड़ा है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक बताया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट में यह भी कहा गया कि फरीदाबाद से पृथला की ओर जाने वाले हाइवे और आसपास के इलाकों में धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने इसे सामान्य कोहरे से अलग बताते हुए हवा में अजीब गंध और छोटे-छोटे कण गिरने तक के दावे किए। हालांकि इन दावों की कहीं से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे अधीक्षक डीएस भंडारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अन्य कारण से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चली हैं और रेलवे ट्रैक या सिग्नलिंग सिस्टम में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें