फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के देव बंधु ने शूटिंग में लहराया परचम, राज्य चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन
फरीदाबाद के देव बंधु ने शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम। इस खबर के साथ।
विज्ञापन
- प्रतियोगिता में 300 में से हासिल किए 268 अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के युवा निशानेबाज देव बंधु ने 5वीं हरियाणा शूटिंग प्रतियोगिता (पिस्टल)-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 में से 268 अंक हासिल कर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के क्वालिफाई कर लिया। उन्होंने 25 मीटर पिस्टल (एनआर) जूनियर मेन इंडिविजुअल तथा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (एनआर) यूथ मेन इंडिविजुअल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उन्हें जून में आयोजित होने वाली हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

बीकॉम एलएलबी के छात्र देव बंधु पहले से ही 10 मीटर एयर पिस्टल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने इंटर-कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर अपने संस्थान का नाम भी रोशन किया था। शूटिंग के अलावा वे फुटबॉल, एथलेटिक्स और रंगमंच गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सेक्टर-31 निवासी देव बंधु की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें