फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में दो हत्याओं से दहला शहर, मुस्ताक हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड स्थित एसी नगर के पास बुधवार सुबह हुई मुस्ताक को गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों की पहचान संदीप और अजीत के रूप में की गई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ बताने से बच रही है। साथ ही मामले की जांच करने की बात कह रही है। उधर, बुधवार को एक के बाद एक हुई दो हत्या मामले से औद्योगिक नगरी में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को दिनभर लोगों में इन दोनों मामले की चर्चा चलती रही। साथ ही स्थानीय लोग यह कहते नजर आए कि शहर में अपराध बढ़ रहा है। यहां अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस को चाहिए कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करे।
विज्ञापन

बुधवार को बाटा-नीलम रोड पर आकाश सिनेमा के सामने बाइक सवार बदमाशों ने रेहड़ी पर बिरयानी खा रहे एसी नगर निवासी मुश्ताक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुचे मृतक के साथी मुबारक को भी को बदमाशों ने पैर में गोली मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उधर, इस घटना की छानबीन पुलिस कर ही रही थी कि12 घंटे बाद देर रात करीब 10.30 बजे जवाहर कॉलोनी में हत्प्रॉया की दूसरी घटना हो गई। बदमाशों ने आपसी रंजिश में प्रापर्टी डीलर भगत सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में भी वारदात के चंद घंटे के अंदर ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुस्ताक को गोली मारकर हत्या करने वाले स्थानीय नहीं थे। सूत्रों से हवाले से मिली जानकारी के अनुसार वे दूसरे राज्य के थे। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलूओं से मामले की जांच करने की बातें कह रही हे। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहाड़ों की तरफ भाग गए हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ने के लिए टीम उत्तराखंड और जम्मू भेजी गई। अब सूत्रों के अनुसार इस मामले में दो आरोपी की गिरफ्तारी की बातें सामने आ रही है। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज से पूरे घटना क्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों के संबंध में कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें