फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिटी बसों में नहीं है फॉग लाइट, चालकों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई हल नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में रहने वाले लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही धुंध की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से चलाई जा रही सिटी बस में फॉग लाइट नहीं होने की वजह से चालकों को बस का संचालन करने में दिक्कत आ रही है।
उनको डर लगा रहता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। स्मार्ट सिटी के गांव में रहने वाले लोगों को शहर से जोड़ने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 50 सिटी बस का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह बसें गांव से शहर तक चलाई जा रही हैं। इन बसों का संचालन 10 रूटों पर किया जा रहा है लेकिन पिछले कई दिनों से पड़ रही धुंध की वजह से बस को चलाने वाले चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्योंकि बस में किसी प्रकार की कोई भी फॉग लाइट नहीं लगी हुई है। इसी वजह से चालकों का कहना है कि धुंध में उनको बस चलाने में दिक्कत आती है। बस लो फ्लोर होने की वजह से कई बार स्पीड ब्रेकर या फिर सड़क पर बने गड्ढे नजर नहीं आते हैं, जिस वजह से बस टकरा कर खराब हो जाती है। इसके अलावा धुंध होने की वजह से उनको बसों का संचालन स्लो स्पीड पर करना होता है, जिससे बस समयसारणी के अनुसार आधे से एक घंटे की देर से पहुंच रही है। सिटी बस इंचार्ज नगेंद्र का कहना है कि इन बसों में जो लाइट लगी हुई हैं उनको बदला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें