शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय एवं निजी विद्यालयों में होगी अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विज्ञान के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय एवं निजी विद्यालयों में जिला स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर में 21 नवंबर को होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति काफी कम रुझान देखा गया है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने विज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने की योजना तैयार की। इसके तहत जिले से टाॅप-10 छात्र एवं छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग ने निबंध प्रतियोगिता से संबंधित नियम भी विद्यालयों को भेज दिए हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने पांच विषय निर्धारित किए हैं। छात्र 800 से एक हजार शब्द तक का निबंध लिख सकेंगे।
निबंध प्रतियोगिता के विषय
- सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पर्यावरण प्रदूषण का प्रभाव
- युवाओं पर सोशल मीडिया का प्रभाव
- प्रौद्योगिकी एक वरदान और अभिशाप है
- कृषि में ड्रोन तकनीक की भूमिका
- बढ़ती संस्कृति जंक फूड
वर्जन
छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। - कृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ