फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कौशल मेले में बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मकता

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तशिल्प व रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। सीबीएसई के कौशल बोध विषय के दिशा-निर्देशों के तहत हुए इस मेले में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्या नमिता शर्मा ने रिबन काटकर किया। विद्यार्थियों ने हाथों से बनाए दीये, मोमबत्तियां, बंधनवार और बोतल पेंटिंग जैसी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों की बनाई पेंटिंग की बिक्री भी की गई। विद्यार्थियों ने आग पर और बिना आग के विभिन्न व्यंजन तैयार कर खाने के स्टॉल लगाए। अभिभावकों और अन्य आगंतुकों ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया। विद्यार्थियों ने भजन, गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। नाटकों के जरिये नैतिक मूल्यों का संदेश भी दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या नमिता शर्मा ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें