फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने पान मसाला और सिगरेट के गोदामों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
फरीदाबाद डबुआ मंडी  में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने पान मसाला व गुटका का भंडारण में मारा छापा । स
विज्ञापन
भारी मात्रा में गोल्ड मोहर पान मसाला और दिलबाग के पाउच बरामद, सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद ने मंगलवार को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर अवैध भंडारण और टैक्स चोरी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। टीम ने डबुआ मंडी और बल्लभगढ़ के बनियावाड़ा स्थित गोदामों पर जीएसटी विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट बरामद किए गए, जिनके नमूने लेकर लैब भेजे गए हैं।

पहली कार्रवाई एनआईटी क्षेत्र की डबुआ मंडी में हुई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि दुकान नंबर-236 में भारी मात्रा में गुटका और पान मसाला अवैध रूप से स्टोर किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) पुनीत शर्मा और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया, तो वहां मालिक कुलदीप मौजूद मिला। गोदाम की जांच करने पर गोल्ड मोहर पान मसाला के 13,720 पाउच और दिलबाग पान मसाला के 19,650 पैकेट बरामद हुए। एफएसओ ने संदेह के आधार पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ में टैक्स चोरी की आशंका, जांच शुरू

दूसरी छापेमारी बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर-8, बनियावाड़ा में की गई। यहां अरिहंत ट्रेडिंग कंपनी और बाबूराम ओमप्रकाश जैन नाम की फर्मों के गोदामों पर छापा मारा गया। सूचना थी कि यहां बिना उचित रिकॉर्ड के व्यापार कर जीएसटी की चोरी की जा रही है। ईटीओ जयपाल तंवर की टीम ने स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां से चुटकी माउथ फ्रेशनर के 74,880 पाउच मिले, जिसका सैंपल लैब भेजा गया है। इसके अलावा गोदाम में भारी मात्रा में माचिस, बीड़ी और सिगरेट का स्टॉक मिला। हालांकि फर्म के पास जीएसटी नंबर मौजूद था, लेकिन रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक के मिलान में अनियमितताएं मिलने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें