फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इसरो में इंटर्नशिप के लिए चयनित छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
इसरो इंटर्नशिप में चयनित फरीदाबाद मॉडर्न बीपी स्कूल के छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद । मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल के तीन होनहार छात्र शौर्य, प्रांशु और शाश्वत को हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सब-सेंटर में आयोजित इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त हुआ था। इसका प्रमाण पत्र अगस्त माह में जारी हुआ, जिसके बाद मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में तीनों विद्यार्थियों से भेंट कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री नवीन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सैनी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के युवा विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से निरंतर मेहनत करने और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के चेयरमैन ओपी परमार और प्राचार्य जितेन्द्र परमार ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें