फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वामित्व योजना, म्यूटेशन, जमाबंदी और जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मंडियों में शुरू हुई गेहूं खरीद की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाल डोरा खत्म हो गया है, सभी प्रॉपर्टी की आईडी होना अनिवार्य है, इसलिए हमें मिलकर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना हैं।
उपायुक्त यशपाल ने बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री के कार्य कराए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य किया गया है। हाउस ओल्ड टेप कनेक्शन, आंगनबाड़ी और स्कूलों में कनेक्शन के निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने का काम किया गया है। वर्षा का पानी संचय हो, इसके लिए भी लोगों का जागरूक किया जा रहा हैं। उपायुक्त ने मंडियों में शुरू हुई गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए कहा गेट पास, पानी की व्यवस्था, शौचालय, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को ठीक किया गया हैं। बैठक में एडीसी सतवीर मान, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।