फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में भी छठ पूजा की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के पारंपरिक घाटों के साथ अब सेक्टरों और रिहायशी सोसाइटियों में भी छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सोसाइटियों में रहने वाले पूर्वांचल के परिवार सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए परिसर में पूजा स्थल तैयार करने, साफ-सफाई और सजावट की व्यवस्था की जा रही है। कई सोसाइटियों में व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी घाट बनाए जाएंगे, जहां महिलाएं और पुरुष अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, पूजा के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से परिसर का माहौल भक्तिमय रहेगा। पीयूष हाइट्स सोसाइटी निवासी राजेश्री ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि परिवार और समाज को एकजुट करने का अवसर भी है। खास बात यह है कि अब सोसाइटियों में रहने वाले अन्य राज्यों और समुदायों के लोग भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। इससे शहर के रिहायशी परिसरों में भी छठ महापर्व की रौनक देखने को मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें