फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला की मौत पर बेटे को 5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत मिली राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत मार्केट कमेटी मोहना की ओर से महिला किसान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर ने कार्यालय में गांव नरियाला निवासी दिवंगत ललिता पत्नी हरगुलाल के पुत्र प्रदीप को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
विज्ञापन

चेयरमैन संदीप टोंगर ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का उद्देश्य खेतों में काम करने के दौरान किसानों और खेतिहर मजदूरों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि ललिता खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। योजना के तहत उनके परिवार द्वारा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया था, जिसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर सहायता राशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें