फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 14. 66 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 14 लाख 66 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के बाद एप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर ये शिकायत सेक्टर-21डी में रहने वाले कमलदीप ने पुलिस को दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखकर लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश की सलाह दी जाती थी। फिर शेयर ट्रेडिंग के लिए एप डाउनलोड कराई गई और खाता नंबर देकर उसमें रुपये जमा करने को कहा गया। पीड़ित का आरोप है कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनसे 14 लाख 66 हजार रुपये जमा करा लिए गए। शुरू में 10 हजार रुपये जमा किए और फिर राशि बढ़ाते गए। 14 लाख 66 हजार रुपये जमा करने के बाद न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये ही वापस मिले। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। वहां से मामला पुलिस तक पहुंचा, जिस पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम आरोपियों के नंबर व बैंक खातों की डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें