फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 18.90 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 18.90 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर संपर्क किया और ग्रुप जॉइन कराया। ग्रुप में निवेश के फर्जी मुनाफे के मैसेज के जरिये झांसे में लेकर शिकायतकर्ता से ठगी की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी की शिकायत सेक्टर-31 निवासी आशीष ने दी है। आरोप है कि 2 फरवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप लिंक आया। जिसके जरिये वह व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए जिसमें पहले से कई लोग शामिल थे। ग्रुप में रोजाना शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर होने वाले मुनाफे के मैसेज भेजे जाते थे। इससे प्रभावित होकर उन्होंने निवेश करने का निर्णय लिया। आरोप है कि ठगों ने एप डाउनलोड करवाकर बैंक खातों की डिटेल देकर निवेश की रकम ट्रांसफर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार शुरुआत में उन्होंने 50-50 हजार रुपये की चार किश्तों में कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद ठगों ने उन्हें 59 हजार रुपये का फर्जी मुनाफा दिखाया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने कुल 18.90 लाख रुपये निवेश के नाम पर बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में रिफंड मांगा गया तो आरोपियों ने 19 लाख रुपये और जमा करने को कहा। शिकायतकर्ता ने और रुपये ट्रांसफर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने ग्रुप में जुड़े नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की तो सभी नंबर बंद मिले। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें