फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता का दोस्त बनकर 22,500 रुपये ठगे

Fri, 22 Sep 2023 06:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से मांगा फोन पे नंबर, बाद में डलवाए रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छात्रा के साथ 22,500 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने छात्रा को पिता का दोस्त बताकर की धोखाधड़ी की। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्याम कॉलोनी निवासी साधना ने बताया कि पिता लायक राम फायर ब्रिगेड में कार्यरत है। 20 मई को फोन पर एक कॉल आई। फोन उठाने पर उसने अपना नाम मनोज बताया। आरोपी मनोज ने बताया कि उसके पिता का दोस्त है। उनके पिता ने छात्रा के खाते में फोनपे के जरिए 2500 रुपये डालने के लिए कहा है। उसने छात्रा से अपना फोन पे नंबर मांगा। थोड़ी देर बाद उसके फोन पर पैसे ट्रांसफर होने का टैक्स मेसेज आया, लेकिन, उसमें फोन नंबर किसी दूसरे व्यक्ति का था। कुछ देर बाद दोबारा से फोन आया कि उसने गलती से 2500 की जगह 25000 खाते में भेज दिए हैं। आरोपी ने 22,500 रुपये वापिस करने का दबाव बनाया। छात्रा ने आरोपी द्वारा बताए गए नंबर पर 22,500 रुपये दो बार में वापस कर दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें