फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 16.60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर 16.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित से व्हाट्सएप पर संपर्क कर ग्रुप में जोड़कर यह ठगी की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-35 क्षेत्र के रहने वाले दीपक गर्ग ने दी है। इनका कहना है कि 20 मई को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। फिर लिंक देकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप की एडमिन एक युवती ने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी के सीईओ की सेक्रेटरी बताया था। इस युवती के अलावा दो अन्य लोग इस ग्रुप में एडमिन थे। आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें मार्केट की जानकारी है और उनके कहे अनुसार शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो मुनाफा होगा। झांसे में आकर 20 से 28 मई के दौरान दीपक ने 16.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन रिफंड के लिए कहा तो आरोपी और रुपये निवेश करने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ और शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दी गई। मामले में अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में साइबर ठगों ने इस्माइलपुर एरिया के रहने वाले व्यक्ति से भी शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 25.67 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि 28 मार्च से 4 जून 2025 के दौरान ये रुपये निवेश करा लिए गए। लेकिन न तो मुनाफा दिया और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस मिले। 14 जून को शिकायत पुलिस के पास पहुंची। जिस पर बुधवार को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें