फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन देने के नाम पर 1.08 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन

गुरुग्राम। जालसाजों ने लोन देने के नाम पर कारोबारी से 1.08 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने ठगी के 10 दिन बाद साइबर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सेक्टर-78 निवासी रणविजय चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मार्च माह में व्हाट्सएप पर फास्ट पैसे नाम के बिजनेस अकाउंट से आशीष नामक युवक ने संपर्क किया। आशीष ने फास्ट पैसे से रणविजय को तुरंत लोन दिलाने की बात कही। जालसाज ने पीड़ित पर चल रहे 83 हजार रुपये के लोन की जानकारी भी थी। उसने रणविजय को पुराना लोन का भुगतान करने के लिए तीन बार में 25 मार्च को 1.08 लाख रुपये का भुगतान करा लिया था। बाद में पीड़ित को लोन भी नहीं मिला। ऐेसे में पीड़ित ने साइबर पुलिस को जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें