फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड, रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बढ़ी ठंड, रहें सतर्क
विज्ञापन

फरीदाबाद। जम्मू -कश्मीर व हिमाचल पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से शहर में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह लोग स्वेटर, जर्सी में नजर आए। मौसम में आए बदलाव के साथ ही बाजारों में भी गर्म कपड़ों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे बच्चे और बुजुर्ग दिनभर घरों में दुबके रहे। ठंड बढ़ने और ठंडी हवा चलने के साथ ही अस्पतालों में खांसी, जुखाम और बुखार के रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप खिली। मौसम वैज्ञानिक महेश के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना हैं। शाम को स्मॉग छा जाने से मौसम में और ठंडक बढ़ेगी।
अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पुनित बंसल ने बताया कि दो दिन से पड़ रही ठंड से बच्चे निमोनिया, खांसी और बुखार की चपेट में आने लगे हैं। ओपीडी में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। स्मॉग के कारण दमा के मरीजों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए दमा के मरीजों को प्रदूषण व भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में छोटे बच्चों को घर से बाहर न भेजें। यदि जरूरी है तो उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर निकालें। ठंडी चीजें खाने से परहेज करें। पानी उबालकर पिलाएं। कमरे में अलावा आदि जलाकर न सोए। कमरा पूरी तरह बंद न करें। रोशनदान खोलकर सोएं, जिससे हवा का आवागमन होता रहे। -डॉ. विका गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें