फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 16 फरवरी से स्कूलों के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सोमवार 16 फरवरी से जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई समय-सारिणी के अनुसार सभी एकल (सिंगल शिफ्ट) स्कूल अब सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट प्रणाली लागू है, उनके लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। पहली शिफ्ट का समय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शाम 06:15 बजे तक चलेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव मौसम और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और स्कूल संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके। अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे नए समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लें, ताकि समय पर स्कूल पहुंचा जा सके। स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें