फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में बच्चों में निमोनिया के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड कम होते ही बरती जा रही लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में इन दिनों बच्चों में निमोनिया के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 120 शिशु मरीजों को लेकर अभिभावक पहुंच रहे हैं, जिनमें से करीब 20 से 30 बच्चे निमोनिया से ग्रसित पाए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि इन मरीजों में बड़ी संख्या नवजात शिशुओं की है, जो कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान लापरवाही बरतना बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ठंड कम होने के बाद कई महिलाएं बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं पहना रहीं या बदलते मौसम के अनुरूप देखभाल नहीं कर पा रहीं, जिसके कारण नन्हे मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ रही है। अस्पताल में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सक अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला नागरिक अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा ने बताया कि मौसम बदलने के समय बच्चों की देखभाल में थोड़ी भी लापरवाही संक्रमण का कारण बन सकती है। नवजात शिशुओं को ठंडी हवा से बचाना, समय पर स्तनपान कराना और किसी भी प्रकार की खांसी-जुकाम के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है। यदि बच्चे को तेज सांस, बुखार या दूध पीने में दिक्कत हो तो इसे नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें