फरीदाबाद। यातायात पुलिस ने जनवरी से अगस्त 2026 तक सड़क हादसों के बाद मौके से भागने वाले 3773 वाहन चालकों के चालान किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, मई में सबसे अधिक 765 चालान किए गए, जबकि अप्रैल में यह संख्या सबसे कम 286 रही।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में 342, फरवरी में 295, मार्च में 292, जून में 503, जुलाई में 742 और अगस्त में 548 चालान हुए। मई और जुलाई में ऐसे मामलों की संख्या अधिक दर्ज की गई। हादसे के बाद चालक के मौके से भागने पर घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिलने में देरी हो सकती है। इससे दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है। ट्रैफिक एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। संवाद