फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध पार्किंग पर 20 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना अनाज मंडी में अवैध पार्किंग से हो रही थी परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अनाजमंडी में अवैध रूप से पार्क गाड़ियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस ने 20 गाड़ियों के चालान काटकर हजारों रुपये का जुर्माना वसूला है। अनाजमंडी में अवैध पार्किंग की भरमार है। गाड़ी मालिकों ने पूरी मंडी को पार्किंग स्थल बना डाला है, जिससे सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। किसानों व व्यापारियों को फसल के लिए समुचित स्थान भी नहीं मिल पाता है। मंडी में रहने वाले नागरिकों के अलावा बाहरी लोग भी मंडी को पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने में लगे हैं। पैदल राहगीर भी निकलने में असमर्थ हैं।


मार्केट कमेटी अधिकारी टेकचंद ने बताया कि अनाज मंडी में अवैध गाड़ियों को किसी भी सूरत में खड़ी नहीं होने दिया जाएगा। मंडी में फसली सीजन के कारण यह कार्रवाई की गई है। मार्केट कमेटी विभाग ने अवैध पार्किंग को लेकर गंभीर रुख अपना लिया है। विभाग ने अनाजमंडी में मुनादी कराकर लोगों को अवगत कराया था लेकिन इस मुनादी का असर गाड़ी मालिकों पर नहीं हो सका। इसको लेकर कमेटी ने पुलिस का सहयोग लिया और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के चालान कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी में शनिवार को अवैध पार्किंग करने पर 20 वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटे गए हैं, जो करीब बीस हजार रुपये की राशि है। - रविंद्र सिंह, सोहना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें