फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत 152 बसों को चालान, 22 जब्त

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- लगातार दो दिनों से चल रहा अभियान, महेंद्रगढ़ के हादसे के बाद प्रशासन सख्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे में छह बच्चों की मौत और अन्य के घायल होने के बाद से फरीदाबाद पुलिस एक्शन मोड में आई है। लगातार दो दिनों से सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत स्कूली बसों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस ने दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 152 स्कूल बस चालकों के चालान किए और 22 बसों को जब्त किया है।
डीसीपी ट्रैफिक ऊषा ने बताया पुलिस सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत लगातार बसों की जांच कर रही है। दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना जरूरी है। यातायात पुलिस रोजाना चौक-चौराहों पर ऐसी बसों की जांच व चालान कर रही है, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे। पुलिस ने शुक्रवार को 85 बसों का चालान कर 17 को जब्त किया जबकि शनिवार को 67 बसों का चालान कर 5 बसें जब्त की गईं। उन्होंने बताया स्कूल बसों की समय-समय पर जांच की जाती है। वर्ष 2023 में 1162 स्कूल बस चालकों के चालान किए गए थे। इस साल जनवरी से 10 अप्रैल तक करीब 105 बसों के चालान किए जा चुके हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

अभिभावकों पर भी होगी सख्ती
ट्रैफिक पुलिस अब स्कूल बसों के चालान के साथ ही ऐसे अभिभावकों पर भी सख्ती करने जा रही है। प्राय देखने में आया है कि स्कूल लाने ले जाने के समय अभिभावक भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। दोपहिया पर तीन से चार बच्चों को स्कूल में ले जाया जाता है। इसके अलावा नाबालिग भी दोपहिया और कार से स्कूल जाते हैं। सोमवार से पुलिस ऐसे वाहन चालकों के भी चालान काटेगी। ट्रैफिक पुलिस के जवान स्कूल कॉलेजों के आसपास खड़े होकर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान काटेगी।
विज्ञापन

चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
सख्ती के साथ ही पुलिस यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। पुलिस स्कूल व कॉलेजों में छात्रों को भी यातायात के नियमों के प्रति सचेत करने का काम करेगी। ताकि लोग नियमों का पालन करें और हादसों से बच सकें। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है नियमों के प्रति जागरूक होने पर छात्र खुद भी असुरक्षित वाहन में सफर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें