फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन खोला स्कूल तो होगी मान्यता रद्द : विक्रम सिंह

Sat, 13 Apr 2024 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- छुट्टी के दिन स्कूल खुलने या बसों के संचालन में दिक्कत की शिकायत के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईद की छुट्टी के दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में निजी स्कूल बस के साथ हादसा हुआ था। इसी दिन फरीदाबाद के भी कई बड़े निजी स्कूल खुले हुए थे। आदेशों की अवहेलना पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी छुट्टी के दिन कोई निजी स्कूल अगर खुला तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। ईद की छुट्टी के दिन स्कूल खोलने वाले संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल बसों से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कनीना की घटना को देखते हुए निजी स्कूलों की मनमानी पर संज्ञान लिया है। उपायुक्त के आदेश अनुसार यदि निजी (अराजकीय) विद्यालय राजपत्रित अवकाश के दौरान विद्यालय खोलते हैं या बसों का संचालन नियमानुसार नहीं करते तो शिक्षा विभाग को इसकी शिकायत की जा सकती है। यदि कोई स्कूल आदेश नहीं मानता तो अभिभावक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर- 9289563595 और ईमेल आईडी -deofbdhelppvtgmail.com जारी किए गए हैं। इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के दिन स्कूल खुला हो तो अधिकारी निरीक्षण कर करें कार्रवाई
जिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों को अवकाश के बारे में अवगत करवाना सुनिश्चित करें। अवकाश के दिन सभी अधिकारी निरीक्षण करें कि कोई विद्यालय खुला हुआ न हो। यदि विद्यालय खुला मिलता है तो उसे बंद करवाकर उसके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा नियमों के तहत प्रत्येक बस संचालन में नियमों की पूरी पालना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें