फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पॉलिथीन बेचने पर 152 दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम ने किया एक लाख 23 हजार 500 रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का अभियान जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए फरीदाबाद के विभिन्न वार्डों के साथ-साथ बल्लभगढ़ में अभियान चलाया गया। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाकर बाजारों में भेजी गईं। इस दौरान दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग करने, जलाने, कूड़े में डालने, पानी का दुरुपयोग, कूड़ेदान का प्रयोग न करने को लेकर 152 दुकानदारों के एक लाख 23 हजार 500 रुपये के चालान काटे गए। इनमें से लगभग 20 हजार रुपये की रिकवरी मौके पर ही कर ली गई। नगर निगम की ओर शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की मुहिम जारी है। बल्लभगढ़ जोन में पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले 21 दुकानदारों के चालान किए गए। साथ ही 2,645 ग्राम पाॅलिथीन बरामद की गई। एनआईटी जोन में 59 दुकानदारों के चालान किए गए। इनसे 3315 ग्राम पॉलिथीन बरामद की गई। इसके साथ ही इन चालानों के अंतर्गत कूड़े में पॉलिथीन फेंकने वाले पांच, कूड़ा जलाने वाला एक एवं कूड़ेदान का प्रयोग न करने पर एक दुकानदार का चालान काटा गया। ओल्ड जोन-वन, टू से में भी 72 दुकानदारों के पॉलिथीन को लेकर चालान काटे गए। अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विशेष सख्ती बरती गई।
विज्ञापन

वर्जन
निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवासन के आदेश पर पॉलिथीन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें विशेषकर सिंगल यूज पॉलिथीन पर सख्ती बरती जाएगी। 120 माइक्रोन तक प्लास्टिक के चालान किए जाएंगे। चालान न भरने पर दोबारा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा जो लोग चालान नहीं भरेंगे, उनके टैक्स में जोड़कर ब्याज सहित उनसे वसूला जाएगा।
विज्ञापन

- बीएस तेवतिया, नोडल अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें