फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएसटी विभाग हुआ पेपर लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटी और सीमा शुल्क कार्यालयों में ई-ऑफिस की शुरुआत की है। इसके तहत एनआईटी-4 स्थित सीजीएसटी आयुक्तालय पूरी तरह ऑनलाइन मोड पर काम करने लगा है। सीजीएसटी करदाताओं के लिए एक ई-मेल एड्रेस जारी किया गया है। इस पर किसी भी तरह की सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है। ई-ऑफिस में अब किसी भी तरह की कागजी फाइलों का लेनदेन नहीं होगा। इस प्रक्रिया को कोरोना महामारी के दौर में अहम माना जा रहा है। इससे करदाताओं को अधिकारियों से मिलने की जरूरत नहीं होगी और दोनों कोरोना संक्रमण के खतरे से बेखौफ रहेंगे।
विज्ञापन

एनआईटी-4 स्थित सीजीएसटी कार्यालय में अब तक कामकाज कागजी फाइलों पर होता था। इनमें रिटर्न फाइल करना, नोटिस जारी करना, वित्तीय लेन-देन सहित अनेक काम शामिल हैं। दूसरी ओर, देशभर में लोग कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहे हैं। ऐसे में कार्यालयों में फाइलों पर काम होने के कारण संक्रमण की आशंका रहती है। अनलॉक 1, 2 और 3 में सभी कार्यालयों को खोल दिया गया है, मगर कोरोना संक्रमण फैलने के डर से कर्मचारियों की उपस्थिति 50 फीसदी ही रखी गई है। इससे विभागों में कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए ई-ऑफिस की शुरुआत की गई है।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय के अधिकारियों का कहना है कि ई-ऑफिस से देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम होगा। ई-ऑफिस व्यवस्था से लोग एक-दूसरे के संपर्क में आने से बचेंगे। इससे कोविड-19 के फैलने की रफ्तार भी कम होगी। साथ ही कामकाज में बुनियादी बदलाव लाया जा सकेगा। इसलिए इसे सरकार की बड़ी पहल करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें