फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी परीक्षा : अभ्यर्थियों को मिलेगी हरियाणा रोडवेज की निशुल्क सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राज्य सरकार की ओर से शनिवार और रविवार को सीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की ओर से निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी, जो अभ्यर्थियों को उनके नजदीक के बस अड्डे पर छोड़ेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर आवंटित किया गया है, उनके लिए इंटरचेंज प्वाइंट की विशेष व्यवस्था की गई है। महिला अभ्यर्थी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ फ्री बस सेवा का लाभ ले सकेंगी। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दूसरे जिले यानी दूर दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी तक सुविधा दी जाएगी। रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवासीय व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक जिले में एक टोल फ्री हेल्पलाइन की सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन अग्रिम सीट बुकिंग के लिए https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025 पर लॉगिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें