फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी में डोर-टू-डोर सर्वे और जनजागरूकता कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। अभियान के दौरान नशा करने वालों की पहचान की गई और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार की ओर से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में निशुल्क इलाज, परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्तियों को इन केंद्रों का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें