फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का लाइव वीडियो: टक्कर के बाद कार के नीचे फंसा बुजुर्ग, ड्राइवर ने 50 मीटर तक घसीटा; सामने आया सीसीटीवी

Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौत हो गई। इसके बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
कार ने बुजुर्ग को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र में 27 अगस्त की रात सड़क किनारे पैदल जा रहे मेटा प्लैटफॉर्म्स के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें पता चला है कि टक्कर लगने से बुजुर्ग कार के नीचे आकर फंस गए। चालक ने कार रोकने के बजाय उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटा और कुचलते हुए मौके से भाग गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण झावर के रूप में हुई है। उनके बेटे अमित झावर मेटा प्लैटफॉर्म्स में प्रोडक्ट मैनेजर हैं।

विज्ञापन


घर से 100 मीटर पहले हुआ हादसा
अमित झावर के अनुसार, उनके पिता 27 अगस्त की रात मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह टॉर्च जलाकर चल रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौत हो गई। इसके बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। हादसे से संबंधित सीसीटीवी और डैशबोर्ड कैमरे की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई गई। फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान की गई। जांच में मेवला महाराजपुर निवासी बृजेश का नाम सामने आया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

आरोपी को मिली जमानत
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार शिकायत पर 28 अगस्त को सूरजकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी बृजेश को तीन सितंबर को पूछताछ और जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। धाराएं जमानती होने के कारण अदालत ने उसे जमानत दे दी। अमित झावर ने जांच पर सवाल उठाते हुए कार में मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें