फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते मुन्नाभाई को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में बोर्ड की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को उड़नदस्ते की टीम ने 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान परीक्षा के दौरान सेक्टर-10 स्थित दयानंद हाई स्कूल में असली परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते एक युवक को पकड़ा है। युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 70 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। इसमें 12वीं के करीब 22 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सोमवार को राजनीति विज्ञान की परीक्षा थी, हालांकि परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को उड़नदस्ते की टीमों ने शहर के अलग-अलग केंद्रों पर जाकर जांच की। इस दौरान उड़नदस्ते की टीम सेक्टर-10 स्थित दयानंद हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंची। टीम ने जांच में पाया कि एक असल परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य नकली युवक परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें