फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांग्रेसियों ने केंद्र पर लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी व अन्य लोग शामिल होने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईडी व सीबीआई जैसी स्वतंत्र जांच एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। देश में पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री रहते किसी को जेल में डाल दिया गया हो।
रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में जाने से पहले कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता बदरपुर बॉर्डर पर एकत्रित हुए। यहां करीब एक से डेढ़ घंटे तक कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन डालचंद डागर, बालकिशन वशिष्ठ, हरिलाल गुप्ता, खुशबू खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरपुर बॉर्डर पर सरकार के खिलाफ लगाए नारे
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन इंडिया की रैली में शामिल हुए। यह बदरपुर बॉर्डर पर एकत्रित हुए, जहां से राजघाट पहुंचे और राजघाट से पैदल मार्च करते हुए रैली स्थल तक पहुंचे। इस दौरान इनमें भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस रैली को सफल बनाने का काम किया। सुमित गौड़ ने कहा कि देश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है, भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग प्रभावित है। आने वाले चुनावों में जनता वोट की चोट से भाजपा को जवाब देने का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें