फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने पर 30 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पानी की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को पर्वतीय कॉलोनी में जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ सारन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। नगर निगम के जेई राहुल की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को सुबह उन्हें सूचना मिली कि पर्वतीय कॉलोनी में 60 फुट रोड पर 20-30 महिला-पुरुषों ने घरों में सप्लाई का पानी न आने की शिकायत को लेकर जाम लगा रखा है। सूचना पर राहुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरडब्ल्यूए के प्रधान दिनेश कुमार, चंद्रपाल, मुकेश, राजू व शीला सहित अन्य लोगों ने जाम लगा रखा था। जाम के कारण काफी वाहन सड़क पर फंसे हुए थे। जेई ने लोगों को समझाया और उनके घरों पर पानी का टैंकर भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद लोगों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें