फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी से चेकिंग और लूटपाट मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर खुद को टीटीई बताकर रेलकर्मी से चेकिंग व लूटपाट के मामले में रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात सीनियर पॉइंट मैन जितेंद्र कुमार ने जीआरपी थाने में दी शिकायत में बताया कि 9 जुलाई की रात 10:20 बजे पलवल से ईएमयू में नई दिल्ली जा रहा था। तभी ट्रेन के अंदर तीन व्यक्ति घुस आए और खुद को टीटीई बताकर यात्रियों की टिकट चेक करने लगे। आरोपियों ने जितेंद्र कुमार से भी टिकट मांगी। जितेंद्र ने उन्हें बताया कि रेलकर्मी है। इस पर उन्होंने जितेंद्र का आईकार्ड मांगा। जैसे ही जितेंद्र ने आईकार्ड दिखाया तो उन्होंने उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद 1500 रुपये जुर्माना देने को कहा। जितेंद्र ने पैसे देने के बाद उसकी रसीद मांगी। इस पर तीनों भड़क गए और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसका बैग भी छीन लिया। जितेंद्र के मुताबिक बैग में ढाई हजार रुपये, ड्यूटी के कागजात व जरूरी सामान थे। छानबीन करने पर पता लगा कि आरोपियों में से एक व्यक्ति रेलवे के बुकिंग विभाग में काम करता है। आरोपी का नाम ललित कुमार साहू है। रेलवे की पलवल चौकी प्रभारी भीम सिंह का कहना है कि एक आरोपी की पहचान हो चुकी है। अन्य की पहचान की जा रही है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें