पासपोर्ट बनवाकर डंकी रूट से विदेश जाने की आशंका, जवाहर कॉलोनी का दिया गया पता
सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अवैध तरीके से अमेरिका जाने वाले भारतीयों को वापस भेजे जाने के बाद फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने की जांच शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में जिले में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने वाले 39 लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपियों ने पासपोर्ट के लिए जवाहर कॉलोनी का फर्जी पता दिया था। विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजी है। इस मामले में थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के भीकाजी कामा प्लेस स्थित विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट कार्यालय से मिली शिकायत के अनुसार वर्ष-2023 में फरीदाबाद के 39 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सभी आवेदनों में जवाहर कॉलोनी का पता दिया था। उसी के आधार पर सभी के पासपोर्ट बन भी गए। जांच में सामने आया कि सभी व्यक्तियों ने पासपोर्ट के लिए जो पता दिया गया वह फर्जी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई।
मकान मालिक को नहीं है जानकारी
शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के पते पर पुलिस की टीम पहुंची। पूछताछ में मकान मालिकों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके मकान के पते पर कब और किस तरह से पासपोर्ट बन गया। संबंधित मकान मालिकों ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी उनके यहां कभी किराये पर नहीं रहे थे।
-
इनके बनाए गए पासपोर्ट
शकुलचंद वासुदेव, नीलम वासुदेव, दिपांशु वासुदेव, सुनील मल्होत्रा, अमन मल्होत्रा , शिवम मेहंदीरत्ता, गुरदीप सिंह, अनिल वलायत, अंकुश वलायत, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप कौर, गुरनूर कौर, सानिया ओवराय, सुखमृत ओवराय, बलमीत सिंह, जगजीत सिंह, अमनदीप सिंह, गुरमीत सिंह, अजमीत सिंह, इशनीत कौर, रमनदीप सिंह, कुलजीत सिंह, बलजीत सिंह, बनीत सिंह, कमलप्रीत कौर, अर्जुन कौर, अशलीन कौर, प्रभजोत सिंह, सिमरप्रीत सिंह, स्वरूप सिंह, तरनजीत सिंह, लक्ष्मी गुरांग, गुरमीत कौर, बलदीप कौर, जसलीन कौर, तनवीर सिंह, जान कौर, प्रकाश कौर के रूप में हुई है।