फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक डिजाइनर के डेबिट कार्ड बदल कर 3

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी के ग्राफिक डिजाइनर के खाते से दो ठगों ने 38 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बल्लभगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भी लिया दोनों आरोपी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर सेक्टर-आठ थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ग्राफिक डिजाइनर प्रिया ने बताया कि वह परिवार के साथ फरीदाबाद के सेक्टर-तीन में रहती हैं। उन्होंने अपने पिता जगजीत मल्होत्रा को अपना डेबिट कार्ड दिया था। उन्होंने सेक्टर-तीन स्थित हुडा मार्केट के एक एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। इसके बाद मशीन हैंग हो गई। इसी दौरान दो युवक एटीएम में आकर मदद के बहाने जगजीत से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उनका पासवर्ड चोरी करके दूसरे एटीम से 38 हजार रुपये निकाल लिए। इसके कुछ बाद देर रात आरोपियों ने बल्लभगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप से कार्ड से पेमेंट कर पेट्रोल भी डलवाया। सेक्टर आठ पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दोनों युवकों को जगजीत ने पहचान लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें