फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय कालोनी में सीवर जाम, सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआइटी स्थित पर्वतीय कॉलोनी पार्ट-एक में कई दिन से सीवर जाम से परेशान लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए। बिष्ट स्कूल से लेकर पर्वतीय कॉलोनी डिस्पोजल के चारों तरफ सीवर का पानी जमा है। इस मुद्दे पर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। लोग नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिस्पोजल चौक से होते हुए वार्ड की पार्षद ललिता यादव के निवास तक गए।
विज्ञापन

कालोनी निवासी अर्जुन सिंह, शंकर पांडेय, आनंद सिंह बिष्ट, ध्रुव सिंह रावत और तिलक राज शर्मा ने रोष जताया कि उन्होंने पार्षद ललिता यादव को समस्या से अवगत कराया है, मगर वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। पार्षद ललिता यादव ने कहा कि समस्या गंभीर है। लोगों की शिकायत जायज है। उन्होंने कहा कि अभी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। हड़ताल खत्म होते ही लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें