डिलीवरी के दौरान एक नवजात की हुईं थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना एसजीएम नगर ने बीके अस्पताल के तीन कर्मचारियों पर डिलीवरी के दौरान नवजात की मृत्यु को लेकर लापरवाही का केस दर्ज किया है। महिला की डिलीवरी अगस्त के महीने में हुई थी।
सरस्वती कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को पत्नी वर्षा को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अगस्त 2024 डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों ने उनकी पत्नी के पेट को दबाने लगे। इस पर नवजात गर्भ से आधी बाहर आ गई। उसके बाद डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। काफी अनुरोध के बाद डॉक्टर ने उनकी पत्नी का ऑपरेशन किया और बच्चे को बाहर निकाला। तब तक नवजात की मौत हो गई थी। जिस पर परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संदीप का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी मंजू, बलजीत और पूनम की लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हुई है।