फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चौदह के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में मिल्क प्लांट रोड पर मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि 20 सितंबर को स्कूली छात्रों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट की गई थी। एक पक्ष के युवकों ने बीच-बचाव करने आए एक युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए। शोर मचाने पर तमंचा दिखा कर आठ हजार रुपये भी लूट लिए व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस ने अहीरवाड़ा निवासी सुंदर ने के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि सुंदर के छोटे भाई दीपांशु का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी वक्त सुंदर कॉलेज से आ रहा था। उसने छोटे भाई व उन लड़कों को समझाया और घर की तरफ चल दिया। जैसे ही मिल्क प्लांट पर पानी की टंकी ती तरफ चला, तो मोटरसाइकिल व कार में सवार 14-15 युवक आए और रॉड व डंडों से सुंदर पर हमला कर दिया। हमले में दोनों हाथ व पैर तोड़ दिए। इस दौरान रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है। सुंदर ने मामले में अक्षत, दीपक उर्फ तोता, आर्यन, मनीष, विक्रांत, संजीव के अलावा सात-आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें