फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव बल्लभगढ़ ने शुक्रवार रात लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी बब्बू उर्फ लव कुमार पुत्र सुभाषचंद्र निवासी नगला एंक्लेव भाग-2 गाजीपुर रोड फरीदाबाद, सूरज पुत्र देवेंद्र उर्फ सेठी व कृष्ण पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया। इनके पास से क्राइम ब्रांच ने एक देशी तमंचा, एक कारतूस व मोटर साइकिल समेत 700 रूपये नकद बरामद किया है। ब्यूरो