फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक की कार का मेरठ टोल टैक्स पर टैक्स काट दिया गया, जबकि उसकी कार घर ही खड़ी थी। जानकारी के बाद कार मालिक ने दूसरी कार की तालश की और उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एक नंबर पर दो कारें चल रही थी। कार मालिक ने फर्जी गाड़ी को पकड़कर थाने में दे दिया है। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने मामल दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
लाल कोठी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास ईको कार है। उन्होंने यह कार करीब 10 माह पहले गुलशन मित्तल से खरीदी थी। खरीदने के बाद कार को पत्नी प्रियंका देवी के नाम पर करा लिया। आठ महीने पहले उनके खाते से मेरठ टोल से टैक्स कट गया। जबकि उनकी गाड़ी घर पर थी। इसको लेकर उन्होंने टोल कर्मचारियों से फोन पर बात की, जिस पर उन्होंने बताया कि इस नंबर की गाड़ी उनके टोल से गुजरी है।
इसके बाद उनको शक हुआ कि उनकी गाड़ी के नंबर पर दूसरी गाड़ी चल रही है। अगस्त में उन्होंने सेक्टर-3 चौकी मंदिर के पास उनकी गाड़ी के नंबर वाली दूसरी गाड़ी खड़ी मिली। उस गाड़ी के ऊपर जो फास्ट टैग चेक किया तो किसी ब्रज कौशिक के नाम पर था। जांच के बाद सेक्टर-8 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।