फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खंभे से टकराकर पलटी कार, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में चार सड़क हादसे, एक अन्य हादसे में नाले में गिरी कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार देर रात से सोमवार सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। कहीं कार खंभे से टकराकर पलट गई तो कहीं वाहन सड़क से उतरकर नाले में जा गिरा। वहीं दो अन्य घटनाओं में ट्रकों से टक्कर के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सैनिक कॉलोनी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकराने के बाद पलट गई। कार एक महिला चला रही थी। हादसे में महिला को चोटें आईं, जबकि उसके साथ बैठा युवक सुरक्षित बच गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की। इसी दिन पल्ला-सेहतपुर रोड पर एक अन्य हादसा हुआ। यहां कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से उतरकर नाले में जा गिरी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। रविवार सुबह डबुआ मंडी के सामने भी सड़क दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इसके अलावा शनिवार देर रात गुरुग्राम टोल के पास एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक को चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें