फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धार्मिक ग्रंथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष समुदाय की भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथ के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद डबुआ थाना पुलिस ने लक्ष्मण सोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वीडियो में की गई टिप्पणी से विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी निवासी इस्लाम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जून को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला। शिकायत के अनुसार वीडियो में लक्ष्मण सोनी नामक व्यक्ति धर्मग्रंथ के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त टिप्पणी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने की नीयत से की गई। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो सामने आने के बाद समाज में रोष है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद शिकायतकर्ता से संबंधित वीडियो उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके बाद वीडियो पेन ड्राइव में लेकर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वीडियो के अवलोकन और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने संबंधित धारा के तहत 20 जून को लक्ष्मण सोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें