फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाइक सवार को टक्कर मारकर पलटी कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद से गुरुग्राम जाते समय डेरा-भाटी मोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद से गुरुग्राम जाते समय डेरा-भाटी मोड के पास आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक्सपोर्ट कंपनी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 35 साल का जसवंत गाजियाबाद का रहने वाला था। हादसे के दौरान जसवंत के पीछे आ रहे उनके जीजा ने पुलिस को बयान दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि धौज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को ये शिकायत आदर्श कॉलोनी, विजय नगर निवासी जयवीर सिंह ने दी है। ये गुरुग्राम की एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करते हैं। इनका साला भी नौकरी करता था। बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे दोनों अलग अलग बाइक से नोएडा से कपड़ों के सैंपल लेकर फरीदाबाद होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। डेरा-भाटी मोड के पास आगे चल रहे जसवंत की बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी। साथ ही कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयवीर का कहना है कि कार सवार ने इतनी जोर से जसवंत की बाइक में टक्कर मारी कि वो बाइक समेत दूर जा गिरा। गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से जसवंत को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में अब धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें