फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर चला रहा था चालक, पुलिस ने कार किया जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 27 जुलाई की सुबह एक गाड़ी ने स्कूटी काे टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिला की शिकायत पर चालक के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-82 निवासी प्रीति यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे एक निजी स्कूल के पुस्तकालय में लाइब्रेरियन पद की नौकरी करती हैं। 27 जुलाई की सुबह वे अपनी घरेलू सहायिका के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल की ओर जा रही थीं। जयमल चौक से थोड़ी आगे किसान मंडी के पास एक गाड़ी ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उन दोनों चोटें आई हैं और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से भाग गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए आईएमटी मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूटी को टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक ने एक अन्य गाड़ी को भी टक्कर मारी। जिसके बाद लोगों ने गाड़ी के चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान राजस्थान के धोलपुर निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। चालक ने शराब भी पी रखी थी। खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी के चालक के खिलाफ हादसे संबंधित धाराओं व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें