फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी के पास कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो दोस्तों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिरखा कॉलोनी निवासी सचिन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 10 मई की रात करीब 8 बजे अपने दोस्तों प्रशांत और संदीप के साथ बाइक से बाटा की ओर जा रहा था। जब वह सेक्टर-6 स्थित टाल ब्रुश कंपनी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही वैगनआर कार ने अचानक मथुरा रोड की ओर मोड़ लिया और उनकी बाइक के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन का सिर कार से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों और दोस्तों की मदद से उसे पहले बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उपचार के लिए एनआईटी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के दौरान उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया था। घटना के दौरान सचिन के दोस्तों ने कार का अस्थायी नंबर नोट किया। उन्होंने बताया कि कार चालक ने अपना नाम अमित कुमार बताया था। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और वैगनआर कार को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि 16 मई को घायल सचिन के बयान दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें