फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर से बसंतपुर जाने वाली सड़क पर सोमवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। चालक ने धुआं निकलते देख उसे सड़क पर छोड़ दिया। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, पल्ला निवासी उमेश बाजार से आइसक्रीम लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वह सेहतपुर-बसंतपुर रोड पर सूर्यनगर फेज-2 के सामने पहुंचे, तभी अचानक स्कूटी बंद हो गई और उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में स्कूटी आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पल्ला थाना प्रभारी सत्या प्रकाश ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद